
नवरात्र में तीन राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से इन राशियों को मिलेगी चहुंमुखी सफलता!
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि यानी 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय तुला राशि में पहले से ही बुध व शुक्र विराजमान रहेंगे और सूर्य का इसमें प्रवेश होने से त्रिग्रही योग बनेगा। विशेष बात ये है कि तुला राशि में बुध शुक्र के संयोजन से बुधादित्य योग व सूर्य शुक्र के संयोजन से शुक्रादित्य योग बन रहा है। बुधादित्य योग साक्षात् लक्ष्मी नारायण की कृपा से युक्त राजयोग माना जाता है।
आइए देखें किन तीन विशेष राशियों को इस गोचर का भरपूर लाभ मिलने वाला है।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन बहुत शुभ फलदाई होने वाला है। इस राशि के लोग जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उन्हें सफलता मिलेगी। ऐसे जातकों का बढ़ते आत्मविश्वास से व्यक्तित्व और चमकेगा। आपके कार्य कुशलता की सभी ओर सराहना होगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन के साथ ही नई जिम्मेदारियों के निर्वहन का अवसर मिलेगा। व्यापारी अपनी नई योजनाओं की सफलता का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जातकों के मान सम्मान व प्रतिष्ठा में सकारात्मक वृद्धि होगी।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा साथ ही सूर्य का गोचर सफलता के नए अवसर प्रदान करने में विशेष सहायक होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पारिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के जातक जीवन में सफलता व सुकून का भरपूर आनंद उठाएंगे।
मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग धन व करियर में आशातीत सफलता प्रदान करने वाला होगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यवसाय का बड़े पैमाने पर विस्तार करने में सफलता प्राप्त करेंगे। इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने बॉस का विशेष सहयोग मिलेगा और तरक्की का रास्ता आसान होगा। बहुत दिनों से रूका हुआ धन वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विशेष बात ये है कि ये समय मकर राशि वालों के लिए किसी नए काम को शुरू करने के लिए बहुत अनुकूल है।
अन्य राशि के जातकों के लिए उपाय:
सूर्य का ये गोचर दूसरी राशि वालों के जीवन में कुछ प्रतिकूल प्रभाव भी डाल सकता है। अतः इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए निम्न उपाय को अमल में लाएं –
प्रातः स्नान करके तांबें के लोटे में जल भर सूर्य को अर्ध्य दें। ऐसा करते समय ऊं सूर्याय नमः का जाप करें। अनाज में गेंहू का दान करें। साथ ही गुड़ और तांबें के बर्तन का भी दान करें। जऱूरतमंदो को अपनी क्षमतानुसार आर्थिक सहयोग करने के साथ ही खाना खिला देना उत्तम है।
उपरोक्त उपाय करके सूर्य के गोचर के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सकता है।